नारियल के तेल से करें दांतों की समस्याओं को दूर, इन बीमारियों में भी असरदार

नारियल के तेल से करें दांतों की समस्याओं को दूर, इन बीमारियों में भी असरदार

सेहतराग टीम

हम अक्सर मुंह में पानी भरके उसे बाहर थूक देते हैं, जिसे हम आम भाषा में कुल्ला कहते हैं। इसकी वजह से हमारे दांतों में अगर कोई चीज फंसी है तो वह बाहर आ जाता है जो काफी सही रहता है। वहीं आपने ऑयल पुंलिग के बारे में तो सुना ही होगा जो मुंह से संबंधित कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में बेहद प्रभावशाली माना जाता है। यह कुल्ला पद्धति वैसे तो भारत में ही प्रसिद्ध हुई है और इसे भारत ने कई वर्षों पहले ही शुरु कर दी थी, जो देखते देखते अब सभी देशों में होने लगा है। यह मुंह की समस्याओं से निपटने के लिए बहुत ही आसान तरीका होता है। यही नहीं इसके परिणाम भी बहुत ही जल्द आते हैं। इसको करने से हमारे दांतों में फंसे विषाक्त पदार्थ बाहर आ जाते हैं। वहीं अगर यह पदार्थ हमारे दांतो में फंसे रहे तो वह आगे चल कर हमारे दांतो और मसूड़ों के लिए काफी नुकसान दायक सिद्ध हो जाते हैं।

पढ़ें- नारियल तेल के 7 आश्चर्यजनक फायदे

रोजाना कुल्ला करने से हमे मसूड़े की सूजन, प्लाक और सूक्ष्मजीवों के कारण मुंह से बांस की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अपने दंत समस्याओं की देखभाल करने के अलावा कुल्ला करने से आपका पाचन स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें अपने पाचन स्वास्थ्य को लेकर हमेशा चिंता रहती है तो आप इस प्राचीन समय की तकनीक को जरूर ट्राई करें। इस लेख में हम आपको इस तकनीक से जुड़े कुछ जरूरी तथ्यों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं।

पाचन में कैसे सहायता करता है नारियल के तेल से कुल्ला

कुल्ला करना का सबसे सकरात्मक प्रभाव हमारे मुंह के स्वास्थ्य पर पड़ता है, जिसके बारे में भी सभी जानते हैं। लेकिन सब ये बात नहीं जानते होंगे कि कुल्ला करने से आपके पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद मिल सकती है। नारियल के तेल से कुल्ला करने पर आपके मुंह अंदर तक साफ होता है, मसूड़ों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और आपके दांत भी सफेद होते हैं। और तो और ये आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पाचन की क्रिया सबसे पहले हमारे मुंह के साथ ही शुरू होती है। जब खाना हमारे मुंह को छूता है तो हमारी जीभ फूड में सभी पोषक तत्वों का पता लगा लेती है और पाचन तंत्र को संकेत देना शुरू कर देती है। अगर आपका मुंह साफ नहीं होगा तो आपकी जीभ आपके पेट को संकेत देने में सक्षम नहीं होगी। इसलिए जब पेट में खाना पहुंचता है तो वह सही से नहीं टूट पाता और उसके सारे पोषक तत्व भी अवशोषित नहीं हो पाते हैं।

नारियल का तेल ही क्यों?

आपके दिमाग में सबसे पहला सवाल ये ही आया होगा कि नारियल के तेल  से ही कुल्ला क्यों? ऑलिव ऑयल, सूरजमूखी का तेल जैसे दूसरे तेल से क्यों कुल्ला नहीं किया जा सकता। आयुर्वेद के मुताबिक, नारियल का तेल अन्य तेलों के मुकाबले कई स्वास्थ्य लाभ से युक्त होता है और नारियल अधिक प्रभावी भी है। नारियल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबायल गुण होते हैं। इसके अलावा ये खाने योग्य और सुरक्षित भी है। हमारा मुंह कई प्रकार के बैक्टीरिया का घर होता है। कुछ अच्छे होते हैं तो कुछ हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। कुल्ला करने से खराब बैक्टीरिया को निकालने में मदद मिलती है लेकिन माउथवॉश अच्छे बैक्टीरिया को भी नष्ट कर देते हैं।

नारियल के तेल से कैसे करें कुल्ला

स्टेप 1

अपने मुंह में एक चम्मच नारियल का तेल डालें और कम से कम एक मिनट तक उसे मुंह में हिलाएं।

स्टेप-2

ऐसा करने के बाद ऑयल को वॉश बेसिन में थूक दें।

स्टेप-3

आप एक मिनट के साथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं और बाद में टाइमिंग बढ़ा सकते हैं।

स्टेप-

ज्यादा जोर से मुंह में तेल को न हिलाएं  और न ही उसे निगलने का प्रयास करें।

स्टेप-5

नारियल तेल से कुल्ला करने का सबसे सही वक्त है सुबह खाली पेट।

सही नारियल तेल का चुनाव करें

आप तेल से कुल्ला करने के लिए कोई भी नारियल तेल का प्रयोग नहीं कर सकते। जब आप तेल से कुल्ला करने के लिए किसी प्रकार का नारियल तेल खरीद रहे हों तो आपको अधिक एहतियात बरतने की जरूरत होती है। आप केवल ऑर्गेनिक, कच्चा या फिर अनरिफाइन्ड नारियल का तेल खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

नारियल तेल के सेवन से शरीर को होते हैं ये चमत्कारी फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।